खाड़ी में अमेरिकी हमले की तैयारी, फिर आदेश वापस

0

न्यूयार्क टाइम्स ने ट्रम्प प्रशासन के उच्चाधिकारियों के सूत्रों के हवाले से अखबार की पहली लीड बनाते हुए उक्त दावा किया है कि व्हाइट हाउस में गुरुवार देर शाम तक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जान बोलटन सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी सैन्य टकराव पर चर्चा के लिए मौजूद रहे।

लॉस-एंजेल्स, 21 जून (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार शाम सात बजे ईरानी सैन्य ठिकानों पर एक साथ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से हमले किए जाने पर सहमति व्यक्त की थी। इसके लिए खाड़ी में तैनात अमेरिकी युद्ध पोत पूरी तरह सजग हो गए थे। लड़ाकू विमान आसमान में उड़ान भर चुके थे लेकिन जब तक मिसाइल फायर होने की स्थिति आती, तब तक व्हाइट हाउस से निर्देश वापस हो गए।
न्यूयार्क टाइम्स ने ट्रम्प प्रशासन के उच्चाधिकारियों के सूत्रों के हवाले से अखबार की पहली लीड बनाते हुए उक्त दावा किया है कि व्हाइट हाउस में गुरुवार देर शाम तक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जान बोलटन सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी सैन्य टकराव पर चर्चा के लिए मौजूद रहे।
वाशिंगटन डीसी में विभिन्न देशों के कूटनीतिज्ञों को यह आशंका खाए जा रही थी कि सात बजते ही अमेरिका सीधे ईरान पर चढ़ाई कर देगा। फिर देर शाम तक इस बात का पता नहीं चल सका कि ट्रम्प ने खुद सैन्य टकराव के लिए अपना मार्ग बदला अथवा यह निर्णय किसी रणनीति के तहत लिया गया। एक खबर यह भी आ रही थी कि हवाई हमला शुक्रवार तड़के हो ताकि नागरिकों को कम से कम जोखिम उठाना पड़े।
टाइम्स के अनुसार व्हाइट हाउस और पेंटागन ने हवाई हमले के बारे में कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार किया है। इससे पूर्व ट्रम्प प्रशासन ने मिडल ईस्ट में दो बार सीरिया में आक्रमण की इजाजत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *