आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, कार सवार तीन की मौत.

0

यह सड़क हादसा एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 32.2 के पास हुआ। एक कार लखनऊ की ओर से आ रही थी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सामने खड़े ट्रक को देखकर चालक अपना नियत्रंण खो बैठा और कार ट्रक में जा घुसी।



आगरा, 21 जून (हि.स.)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह एक बार एक सड़क हादसा हुआ। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एक कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
यह सड़क हादसा एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 32.2 के पास हुआ। एक कार लखनऊ की ओर से आ रही थी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सामने खड़े ट्रक को देखकर चालक अपना नियत्रंण खो बैठा और कार ट्रक में जा घुसी। सड़क हादसे में कार में सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर थाना पुलिस और एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। एसएसपी आगरा जोगेन्द्र कुमार का कहना है कि मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *