भूमि विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

0

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मध्य विद्यालय, उजुआ से पूर्व स्थित छोटे से टोले में लक्ष्मी साहू और गंगा साहू के बीच कई वर्षों से भूमि विवाद चला रहा था।



दरभंगा, 21 जून (हि.स.)। जिले के कुशेश्वरस्थान थानांर्गत उजुआ गांव में गुरुवार देर शाम एक ही परिवार के मुखिया समेत चार लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का कारण भूमि विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मध्य विद्यालय, उजुआ से पूर्व स्थित छोटे से टोले में लक्ष्मी साहू और गंगा साहू के बीच कई वर्षों से भूमि विवाद चला रहा था। इसी विवाद को लेकर गुरुवार देर शाम गंगा साहू पक्ष ने लक्ष्मी साहू(65), पत्नी अरहुलिया देवी(63), पुत्र बुच्चू साहू(32) और वीरेंद्र साहू(28) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। पीड़ित परिवार के अन्य सदस्य भय के कारण घर छोड़ घनी आबादी वाली बस्ती में चले गए हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *