एएन-32 विमान हादसाः सभी 13 मृतकों के शव बरामद

0

सात शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किए गए हैं। ज्ञात हो कि 12 जून से ही शवों को निकालने की जद्दो-जहद जारी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसमें बार-बार बाधा आ रही थी। 



ईटानगर, 20 जून (हि.स.)। वायु सेना के मालवाहक विमान एएन-32 हादसे के शिकार वायु सैनिकों के शव 17वें दिन गुरुवार को बरामद कर लिया गया।

सूत्रों ने बताया है कि सात शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किए गए हैं। ज्ञात हो कि 12 जून से ही शवों को निकालने की जद्दो-जहद जारी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसमें बार-बार बाधा आ रही थी।

उल्लेखनीय है कि गत तीन जून को रुस निर्मित वायु सेना का माल वाहक विमान एएन-32 असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिला मेचुका स्थित एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के लगभग 35 मिनट बाद ही विमान का रडार से संपर्क टूट गया। हदसे के बाद कई दिनों तक लगातार खोजबीन की जाती रही। नौंवे दिन विमान के बारे पता चला।

हादसे में मारे गए वायु सैन्यकर्मियों में विंग कमांडर जीएम चार्ल्स, स्क्वाड्रन लीडर एच. विनोद, फ्लाइट लेफ्टिनेंट आर. थापा, फ्लाइट लेफ्टिनेंट ए. तंवर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस. मोहंती, फ्लाइट लेफ्टिनेंट एमके गर्ग, वारंट ऑफिसर केके मिश्रा, सार्जेंट अनूप कुमार एस, कॉर्पोरल शेरिन एनके, लीड एयरक्राफ्ट मैन एसके सिंह, लीड एयरक्राफ्ट मैन पंकज, असैन्य कर्मचारी पुतली और असैन्य कर्मचारी राजेश कुमार शामिल हैं।

वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर ने गत 11 जून को अरुणाचल प्रदेश के सियांग और शि-योमी जिलों के सीमाई क्षेत्र गाट्टे गांव के पास 12,000 फुट की ऊंचाई पर विमान का मलबा देखा था। जिसके बाद राहत व बचाव कार्य आरम्भ किया गया। सभी शवों को उनके पैतृक घर पहुंचने की वायु सेना ने व्यवस्था की है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *