भारतीय अंडर-19 टीम में रासिख सलाम की जगह प्रभात मौर्या को मौका

0

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रासिख खान पर गलत जन्म प्रमाण पत्र जमा कराने को लेकर दो साल का प्रतिबंध लगाया है। 



नई दिल्ली, 20 जून (हि.स.) । अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने 21 जुलाई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले एकदिवसीय श्रृंखला के लिए रासिख सलाम की जगह प्रभात मौर्या को भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रासिख खान पर गलत जन्म प्रमाण पत्र जमा कराने को लेकर दो साल का प्रतिबंध लगाया है।
भारत की अंडर-19 टीम इस प्रकार है-
प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ठाकुर तिलक वर्मा,दिव्यांश सक्सेना, शास्वत रावत, ध्रुव चंद जुरेल (विकेटकीपर),शुभांग हेगड़े,रवि बिश्नोई,विद्याधर पाटिल,सुशांत मिश्रा, प्रभात मौर्या, समीर रिजवी, प्रगनेश कांपिलवर,कामरान इकबाल,प्रियेश पटेल (विकेटकीपर),करन लाल,पुर्णांक त्यागी और अंशुल कंबोज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *