पंचायत मुखिया व राजद नेता की गोली मारकर हत्या

0

मुखिया मकेश्वर यादव मोटरसाइकिल से अपने गांव देवाचक के शुक्रदास रेलवे हाल्ट के समीप चाय पीने के लिए गए थे। रेलवे क्रॉसिंग के कुछ दूरी पहले वे स्थानीय ग्रामीणों से बात कर रहे थे।



जमुई, 20 जून (हि.स.)। बरहट प्रखंड के बरियारपुर पंचायत के मुखिया एवं राजद नेता मकेश्वर यादव की गुरुवार तड़के गुरुवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
मुखिया मकेश्वर यादव मोटरसाइकिल से अपने गांव देवाचक के शुक्रदास रेलवे हाल्ट के समीप चाय पीने के लिए गए थे। रेलवे क्रॉसिंग के कुछ दूरी पहले वे स्थानीय ग्रामीणों से बात कर रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली मुखिया के सीने में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी कुंदर जंगल की ओर भाग निकले।
स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में जख्मी मुखिया मकेश्वर यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल,जमुई में भर्ती कराया।सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही मुखिया की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बरहट एवं चानन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं हालात न बिगड़े इस देखते हुए मुखिया के गांव देवाचक में अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *