कंगना की बहन ने ऋतिक पर अपनी बहन पर प्रताडना के आरोप लगाए

0

कंगना की बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर अपनी नई पोस्ट में रोशन परिवार पर सुनैयना के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। रंगोली ने ऋतिक पर भी अपनी बहन के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। सुनैयना को लेकर रंगोली का कहना है कि रोशन परिवार उनको मानसिक यंत्रणाएं दे रहा है। रंगोली के मुताबिक, सुनैयना काफी वक्त से उनके और कंगना के संपर्क में हैं और वे मदद मांग रही हैं।



मुंबई, 19 जून (हि स)। अतीत में ऋतिक रोशन के खिलाफ कई आरोप लगा चुकीं कंगना और उनकी बहन रंगोली की ओर से रोशन परिवार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ये आरोप ऋतिक की बहन सुनैयना को लेकर लगाए गए हैं। कंगना की बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर अपनी नई पोस्ट में रोशन परिवार पर सुनैयना के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। रंगोली ने ऋतिक पर भी अपनी बहन के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। सुनैयना को लेकर रंगोली का कहना है कि रोशन परिवार उनको मानसिक यंत्रणाएं दे रहा है। रंगोली के मुताबिक, सुनैयना काफी वक्त से उनके और कंगना के संपर्क में हैं और वे मदद मांग रही हैं। रंगोली का आरोप है कि रोशन परिवार सुनैयना के साथ ये मारपीट इसलिए करता है, क्योंकि सुनैयना का संबंध दिल्ली के एक मुस्लिम परिवार के युवक से हो गया था और रोशन परिवार ने इस रिश्ते को ठुकरा दिया था। रंगोली का आरोप है कि सुनैयना का जीवन उस घर में संपर्क में है। इस मामले में एक नया मोड़ उस वक्त आया, जब ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन ने भी कहा है कि सुनैयना कठिन परिस्थितियों में रह रही हैं। सुजैन का कहना है कि एक परिवार कठिन दौर से गुजर रहा है। लोगों को ऐसे में उस परिवार का साथ देना चाहिए। खबर लिखे जाने तक ऋतिक रोशन या रोशन परिवार की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। पहले ऋतिक रोशन की मीडिया टीम ने इस बात के संकेत दिए थे कि पूरे मामले पर रोशन परिवार सार्वजनिक बयान जारी करेगा। इससे पहले सुनैयना को लेकर मीडिया में खबर आई थी कि गंभीर हालत में सुनैयना को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर का खंडन करते हुए सुनैयना ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वे बिल्कुल ठीक हैं और दोस्तों के साथ छुट्टियों का मजा ले रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *