‘एक देश-एक चुनाव’ की बात छलावा : मायावती

0

मायावती ने कहा कि देश में एक चुनाव की बहस वास्तव में गरीबी, महंगाई, बेरोजबारी, बढ़ती हिंसा जैसी ज्वलंत राष्ट्रीय समस्याओं से ध्यान बांटने का प्रयास व छलावा मात्र है।



लखनऊ, 19 जून (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने ‘एक देश-एक चुनाव’ मुद्दे पर अपना विरोध जताया है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट करके कहा कि ‘एक देश-एक चुनाव’ की बात छलावा है। ईवीएम को देश के लिए खतरा है।
मायावती ने कहा कि देश में एक चुनाव की बहस वास्तव में गरीबी, महंगाई, बेरोजबारी, बढ़ती हिंसा जैसी ज्वलंत राष्ट्रीय समस्याओं से ध्यान बांटने का प्रयास व छलावा मात्र है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में चुनाव कभी कोई समस्या नहीं हो सकती है। न ही चुनाव को कभी धन के व्यय-अपव्यय से तौलना उचित है।
मायावती ने ईवीएम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बैलेट पेपर के बजाए ईवीएम के माध्यम से चुनाव की सरकारी जिद से देश के लोकतंत्र और संविधान को असली खतरा है। ईवीएम के प्रति जनता का विश्वास चिंताजनक स्तर तक घट गया है। ऐसे में इस घातक समस्या पर विचार करने के लिए अगर आज की बैठक बुलाई गई होती तो मैं अवश्य ही उसमें शामिल होती।
उल्लेखनीय है कि देश में कई वर्षों से एक साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव कराने के मुद्दे पर बहस जारी है। इसी बहस को आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों की बैठक बुलाई है। बैठक में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *