ओम बिड़ला निर्विरोध चुने गए लोकसभा अध्यक्ष

0

सदन में प्रधानमंत्री मोदी ने ओम बिड़ला के नाम का प्रस्ताव पेश किया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव का समर्थन किया। गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, अरविंद सावंत सहित पक्ष-विपक्ष ने एक स्वर में ओम का स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी उनको लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी तक ले गए। इस दौरान ओम बिड़ला ने भी सदन के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।



नई दिल्ली, 19 जून (हि.स.)। कोटा से सांसद ओम बिड़ला को बुधवार को लोकसभा का नया स्पीकर चुन लिया गया है। आज संसद भवन में ओम बिड़ला के नाम पर कांग्रेस सहित सभी दलों ने समर्थन किया, जिसके बाद ओम बिड़ला को निर्विरोध लोकसभा अध्यक्ष चुना गया।

सदन में प्रधानमंत्री मोदी ने ओम बिड़ला के नाम का प्रस्ताव पेश किया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव का समर्थन किया। गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, अरविंद सावंत सहित पक्ष-विपक्ष ने एक स्वर में ओम का स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी उनको लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी तक ले गए। इस दौरान ओम बिड़ला ने भी सदन के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

उल्लेखनीय है कि ओम बिड़ला राजस्थान के कोटा से दूसरी बार लोकसभा सांसद चुने गए हैं। इससे पहले बिड़ला राजस्थान की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।  वर्ष 2003, 2008 और 2013 में कोटा से ही विधायक रहे। वो कुल तीन बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं। ओम बिड़ला अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *