रक्षा सचिव पैट्रिक शनहान ने घरेलू हिंसा पर त्याग पत्र दिया

0

ट्रम्प ने बाद में व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि उनके पूर्व जीवन में घरेलू हिंसा का योग रहा है। पैट्रिक को हाल ही में सेंट्रल कमान के पूर्व नौसेना कमांडर जान मैटिस के स्थान पर नियुक्त किया गया था।



लॉस एंजेल्स, 19 जून (हि.स.)। दुनिया के सर्वशक्तिशाली देश के रक्षा सचिव पैट्रिक शहनान(56) को अपने पद से त्याग पत्र देना पड़ा। वजह सिर्फ़ इतनी है कि पैट्रिक के कपड़ों पर उसके अपने घर में घरेलू हिंसा के दाग़ थे, वह भी एक दशक पुराने। उसकी पहली पत्नी किम्बर्ले ज़ोर्डिंसन ने पैट्रिक पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। पैट्रिक के तीन किशोर बच्चे हैं और वह यह नहीं चाहते थे कि उनकी पूर्व ज़िंदगी और पारिवारिक कलह का बच्चों के जीवन पर कुप्रभाव पड़े। उन्होंने रक्षा सचिव का पूर्ण दायित्व लेने से पहले इस पद से मुक्ति ले ली।

ट्रम्प ने बाद में व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि उनके पूर्व जीवन में घरेलू हिंसा का योग रहा है। पैट्रिक को हाल ही में सेंट्रल कमान के पूर्व नौसेना कमांडर जान मैटिस के स्थान पर नियुक्त किया गया था।

पैट्रिक के स्थान पर इराक़ युद्ध में वेटरन मार्क एसपर को नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर रिपब्लिकन सांसदों ने ट्रम्प की सराहना की है। इसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ख़ुद ट्वीट कर की। हालांकि ट्रम्प ने पेट्रिक की सराहना की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *