सनी के बेटे की फिल्म 20 सितम्बर को

0

अपने बेटे की लॉन्चिग फिल्म का निर्देशन खुद सनी ने किया है और करण के साथ इस फिल्म में लंदन की रहने वाली पंजाबी लड़की सहर बांबा को लॉन्च किया जा रहा है। इस फिल्म का टाइटल धर्मेद्र और राखी की फिल्म के एक गाने की लाइन से लिया गया है। कहा जा रहा है कि राजनीति के मैदान में जाकर सनी के चुनाव लड़ने से इस फिल्म का शेड्यूल बिगड़ गया।

मुंबई, 18 जून (हि.स.)। सनी देओल के बेटे करण देओल की लॉन्चिग फिल्म पल-पल दिल के पास की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म अब 20 सितम्बर को रिलीज होगी। पहले ये फिल्म जुलाई में रिलीज होने वाली थी। पिछले सप्ताह इस फिल्म की रिलीज डेट बदलने की अधिकारिक घोषणा की गई थी।
अपने बेटे की लॉन्चिग फिल्म का निर्देशन खुद सनी ने किया है और करण के साथ इस फिल्म में लंदन की रहने वाली पंजाबी लड़की सहर बांबा को लॉन्च किया जा रहा है। इस फिल्म का टाइटल धर्मेद्र और राखी की फिल्म के एक गाने की लाइन से लिया गया है। कहा जा रहा है कि राजनीति के मैदान में जाकर सनी के चुनाव लड़ने से इस फिल्म का शेड्यूल बिगड़ गया।
सूत्र बताते हैं कि अभी भी फिल्म का तकनीकी स्तर पर कुछ काम बाकी है। सितम्बर में रिलीज का मतलब ये हुआ कि जुलाई के अंत तक फिल्म तैयार हो जाए, जबकि सूत्र बताते हैं कि अभी एडिटिंग और डबिंग का काम ही पूरा नहीं हुआ है। जुलाई में ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होगा और इसके लिए मुंबई में एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें देओल परिवार शामिल होगा। यहीं से फिल्म का प्रमोशन शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *