पुलवामा आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल दो जवानों ने तोड़ा दम

0

सोमवार को जिले के अरीहल गांव से सेना का कैसपर वाहन गुजर रहा था। इस दौरान आतंकियों द्वारा मार्ग के बीच में पहले से फीट किया गया आईईडी एक धमाके के साथ फट गया। इस विस्फोट में सेना के नौ जवान घायल हो गए थे।



पुलवामा, 18 जून (हि.स.)। पुलवामा जिले के अरीहल गांव में सोमवार शाम को एक आईईडी विस्फोट में घायल हुए सेना के दो जवानों ने मंगलवार को बादामीबाग स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को जिले के अरीहल गांव से सेना का कैसपर वाहन गुजर रहा था। इस दौरान आतंकियों द्वारा मार्ग के बीच में पहले से फीट किया गया आईईडी एक धमाके के साथ फट गया। इस विस्फोट में सेना के नौ जवान घायल हो गए थे। घायलों में से तीन जवानों की हालत गम्भीर थी। मंगलवार सुबह गम्भीर रूप से घायल तीन जवानों में से दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस धमाके में दो नागरिक भी घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *