विश्वकप के अगले कुछ मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे भुवनेश्वर

0

“भुवनेश्वर गेंदबाजी के दौरान एक फुटमार्क पर फिसल गए। वे दो-तीन मैचों के लिए बाहर हैं, लेकिन वे इस टूर्नामेंट में किसी मौके पर फिर टीम से जुड़ेंगे। वे हमारे लिए काफी अहम गेंदबाज हैं।” कोहली ने कहा कि शमी टीम में जगह बनाने के लिए काफी उत्सुक हैं।”



मैनचेस्टर, 17 जून (हि.स.)। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईसीसी विश्व कप के अगले दो-तीन मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। भुवनेश्वर रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मांसपेशियों में खिंचाव के बाद मैच से बाहर हो गए थे।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चोट के चलते भुवनेश्वर अगले 2 से 3 मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अगले मैचों में टीम का हिस्सा होंगे। भुवनेश्वर मैच में अपना तीसरा ओवर भी पूरा नहीं कर पाए और दो गेंद फेंककर मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह विजय शंकर को ओवर की 2 गेंद डालनी पड़ीं। बाद में रिपोर्ट आई कि भुवनेश्वर अब दोबारा मैच में गेदबाजी नहीं कर पाएंगे।
मैच के बाद कोहली ने कहा, “भुवनेश्वर गेंदबाजी के दौरान एक फुटमार्क पर फिसल गए। वे दो-तीन मैचों के लिए बाहर हैं, लेकिन वे इस टूर्नामेंट में किसी मौके पर फिर टीम से जुड़ेंगे। वे हमारे लिए काफी अहम गेंदबाज हैं।” कोहली ने कहा कि शमी टीम में जगह बनाने के लिए काफी उत्सुक हैं।”
भारत के अगले तीन मैच अफगानिस्तान (22 जून), वेस्टइंडीज (27 जून) और इंग्लैंड (30 जून) के खिलाफ हैं। ऐसे में यह टीम इंडिया के लिए दूसरा बड़ा नुकसान है। शिखर धवन पहले ही अंगूठा फ्रैक्चर होने के बाद टीम से बाहर हो चुके हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *