अमेरिका में भारतीय मूल के चार लोगों की हत्या

0

घटना शनिवार सुबह की है। मृतकों में चंद्रशेखर सुनकारा (44), लावन्या सुनकारा (41) और दो लड़के जिनकी उम्र 15 और 10 साल है शामिल हैं।



वाशिंगटन, 17 जून (हि.स.)। अमेरिका के वेस्ट जेस मोइस  शहर मेंदो बच्चों समेत   एक ही परिवार के भारतीय मूल के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से सोमवार को मिली।

समाचार चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह की है। मृतकों में चंद्रशेखर सुनकारा (44), लावन्या सुनकारा (41) और दो लड़के जिनकी उम्र 15 और 10 साल है शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि शवों पर गोलियों के निशान पाए गए हैं। यह मामला तब प्रकाश में आया जब घर में रह रहे मेहमानों ने शव देखे और पुलिस को सूचना दी। चंद्रशेखर आयोवा डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टीज टेक्नोलॉजी सर्विस ब्यूरो में कार्यरत थे और लावन्या  एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं।

वेस्ट जेस मोइस  पुलिस के सर्जेंट डैन वेड ने बताया कि वह जांच कर रहे हैं और यह तब तक जारी रहेगी जबतक इस मामले की गुत्थी सुलझ नहीं जाती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *