एक हजार करोड़ के एनपीए की बिक्री करेगी पीएनबी बैंक

0

पीएनबी बैंक का जिन छह कंपनियों पर एक हजार करोड़ का एनपीए है उनमें भोपाल की वंदना विद्युत स्टील पर 454.02 करोड़ रुपये तथा कोलकाता की कंपनी वीजा स्टील पर 443.76 करोड़ रुपये का बकाया है। 



नई दिल्ली, 16 जून (हि.स.)। सार्वजनिक क्षेत्र (पीएसयू) के पंजाब नेशनल बैंक ने एक हजार करोड़ के छह गैर निष्पादित आस्तिया (एनपीए) के खाते को बेचने के लिए नोटिस जारी किया है। पीएनबी ने रविवार को एक नोटिस जारी कर  कहा कि हम छह खातों को एआरसी-एनबीएफसी-अन्य बैंक-वित्तीय संस्थानों के लिए बिक्री को रखना चाहते हैं। इन छह एनपीए खातों के लिए आरक्षित मूल्य 342 करोड़ रुपये रखा गया है।
पीएनबी बैंक का जिन छह कंपनियों पर एक हजार करोड़ का एनपीए है उनमें भोपाल की वंदना विद्युत स्टील पर 454.02 करोड़ रुपये तथा कोलकाता की कंपनी वीजा स्टील पर 443.76 करोड़ रुपये का बकाया है।
इसके अलावा  शेष चार एनपीए खाते में टेम्पटेशन फूड्स पर 53.17 करोड़, हेलियॉस फोटोवोल्टिक 30.95 करोड़, कैबकॉम केबल्स पर 11.91 करोड़ और जूम वल्लभ स्टील के ऊपर 10.71 करोड़ बकाया है। ये चारो कंपनी दिल्ली की है।
बिक्री प्रक्रिया का काम बैंक का ‘दबाव वाली संपत्तियों की लक्षित निपटान कार्रवाई (एसएएसटीआरए) विभाग’ देखेगा। बैंक ने बयान में कहा है कि वित्तीय बोलियां ई-नीलामी प्रक्रिया से बैंक के पोर्टल के जरिये जमा कराई जा सकती हैं।
संपत्ति पुनर्गठन कंपनियां (एआरसी), गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) तथा अन्य बैंक और वित्तीय संस्थान इन खातों के अधिग्रहण के लिए अपनी बोलियां 26 जून तक जमा कर सकते हैं।  बोलियां उसके अगले दिन खोली जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *