कुमारस्वामी की भाजपा नेताओं को चुनौती, कहा- किसी भी मुद्दे पर बहस को तैयार

0

भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन पर 3,667 एकड़ जमीन जिंदल स्टील कंपनी को बेचने के मामले में रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।



बेंगलुरु,16 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को प्रदेश भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वह किसी भी मुद्दे पर बहस के लिए तैयार हैं।  कुमारस्वामी ने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा का दिन-रात चल रहा विरोध उनके संज्ञान में आया है। वे किसी भी मुद्दे पर बहस के लिए तैयार हैं।
उल्लेखनीय है कि भाजपा जिंदल स्टील को भूमि दिए जाने को लेकर सरकार की आलोचना कर रही है और पार्टी सरकार के इस कदम के खिलाफ शुक्रवार से प्रदर्शन कर रही है। भाजपा ने रविवार को  मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के आधिकारिक आवास पर घेराबंदी करने का भी फैसला किया है।
इससे पहले राज्य भाजपा प्रमुख बी.एस. येदियुरप्पा, पूर्व उपमुख्यमंत्री आर अशोक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आनंद राव सर्कल स्थित विरोध स्थल पर रात गुजारकर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा जो रविवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया है।
 भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन पर 3,667 एकड़ जमीन जिंदल स्टील कंपनी को बेचने के मामले में रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पार्टी ने सरकार पर इस फैसले को तुरंत वापस लेने का अल्टिमेटम देते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस नेता एच के पाटिल ने भी सरकार के इस कदम का विरोध किया है। पाटिल ने इस सम्बन्ध में राज्य सरकार को कई पत्र लिखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *