युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने किया सड़क जाम

0

जुबैर शनिवार की रात में दो बजे अपने दो भाइयों के साथ लोनी बॉर्डर के उत्तरांचल सोसाइटी स्थित शिव वाटिका कारखाने से आ रहा था, जब वह दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर धर्मकांटे के पास पहुंचा, तभी अनुज व उसके साथियों ने उसको गोली मार दी और फरार हो गए।



गाजियाबाद, 16 जून (हि.स.)। लोनी बॉर्डर के उत्तरांचल सोसाइटी में शनिवार की रात दो बजे दो बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्याकांड से गुस्साए युवकों के परिजनों व अन्य लोगों ने रविवार की सुबह को शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर परिजनों को शांत किया तथा अनुज नामक युवक व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। अभी तक आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर है।
 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मरने वाला युवक जुबेर(24) था और वह निकटवर्ती गावं बेहटा हाजीपुर का निवासी था। उन्होंने बताया कि जुबैर शनिवार की रात में दो बजे अपने दो भाइयों के साथ लोनी बॉर्डर के उत्तरांचल सोसाइटी स्थित शिव वाटिका कारखाने से आ रहा था, जब वह दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर धर्मकांटे के पास पहुंचा, तभी अनुज व उसके साथियों ने उसको गोली मार दी और फरार हो गए। जुबैर की मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या की खबर मिलने के बाद मौके पर जुबैर के परिजनों समेत तमाम लोग एकत्र हो गए और जुबैर के शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जादौन का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *