मार्कस स्टॉयनिस पर फैसला बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले : फिंच

0

ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट में अपना अगला मुकाबला 20 जून को खेलेगी। पाकिस्तान के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में भी स्टॉयनिस चोटिल होने के कारण नहीं खेले थे। मिशेल मार्श को इसी कारण इंग्लैंड बुलाया गया। 

लंदन, 15 जून (हि.स.)। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने चोटिल हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टॉयनिस पर कहा कि उनपर फैसला बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले होगा। फिंच ने कहा कि स्टॉयनिस बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ नॉटिंघम जाएंगे और वहीं निर्णय लिया जाएगा कि वह टीम के साथ विश्व कप के बाकी बचे मैचों के लिए रहेंगे या नहीं।
ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट में अपना अगला मुकाबला 20 जून को खेलेगी। पाकिस्तान के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में भी स्टॉयनिस चोटिल होने के कारण नहीं खेले थे। मिशेल मार्श को इसी कारण इंग्लैंड बुलाया गया। 
29 वर्षीय स्टॉयनिस श्रीलंका के खिलाफ ‘द ओवल’ मैदान पर शनिवार को हुए मैच में बाहर बैठे थे। स्टॉयनिस ने शुक्रवार को हालांकि नेट्स किया था। टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, उन्होंने अबतक केवल 19 रन बनाए हैं और चार विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल, चार मैचों में छह अंकों के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *