एम्स में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, काले बैज- पट्टियां और हेलमेट पहनकर किया जाएगा सांकेतिक विरोध

0

मल्ली ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बंगाल में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों की मांगों को नहीं माना गया या किसी तरह से हालत बिगड़े तो सभी डॉक्टर 17 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।



नई दिल्ली, 15 जून (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई हिंसा को लेकर प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) के डॉक्टरों ने शनिवार को हड़ताल खत्म कर दी है। एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) अध्यक्ष अमरिंदर सिंह मल्ली ने शनिवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एम्स आरडीए ने आज हड़ताल खत्म कर दी है लेकिन सांकेतिक हड़ताल जारी रखा जाएगा। मल्ही ने कहा कि सभी रेजिडेंट डॉक्टर काम पर वापस लौट आए हैं। डॉक्टर काले बैज, पट्टियां और हेलमेट पहनकर सांकेतिक विरोध जारी रखेंगे।

मल्ली ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बंगाल में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों की मांगों को नहीं माना गया या किसी तरह से हालत बिगड़े तो सभी डॉक्टर 17 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

 उल्लेखनीय है कि बीते दिनों कोलकाताल के एनआरएस मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी, जिसके बाद बुजुर्ग के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई की थी। इस हमले में दो जूनियर डॉक्टर बुरी तरह से घायल हो गए थे। इसी बात को लेकर देशभर में डॉक्टर इसका विरोध कर रहे हैं और डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *