अफगानिस्तान में अब तक लिबान के 20 आतंकी गिरफ्तार

0

काबुल,13 जून (हि.स.)। अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) ने पिछले दस दिनों में 20 तालिबानी आतंकियों को कंधार प्रांत से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी गुरुवार को अधिकारिक बयान से मिली।

खुफिया एजेंसी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि 20 आतंकियों के समूह को गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों ने विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने, सुरक्षबलों पर हमला करने, बारूदी सुरंग लगाने, कंधार प्रांत के लोगों को डराने में संलिप्त होने और तालिबान को सहयोग करने की बात स्वीकार की है। हालांकि  तालिबान संगठन ने इनकी गिरफ्तारी पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *