आंध्र प्रदेश की 15 वीं विधानसभा के स्पीकर बने ताम्मिणेनि सीताराम

0

आंध्र प्रदेश विधानसभा में नेता सदन व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष तम्मीनेनी सीताराम को बधाई दी



अमरावती (आंध्र प्रदेश), 13 जून (हि.स.)। आंध्र प्रदेश की 15वीं विधानसभा के स्पीकर के तौर पर श्रीकाकुलम जिले के अमदालवलसा से वाईएसआरसीपी के टिकट पर निर्वाचित ताम्मिणेनि सीताराम निर्विरोध चुने गए। स्पीकर पद के लिए बुधवार को केवल अकेले तम्मीनेनी के नामांकन दाखिल करने से गुरुवार को उनका निर्वाचन महज औपचारिक रह गया।
आंध्र प्रदेश विधानसभा में नेता सदन व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष तम्मीनेनी सीताराम को बधाई दी। इस मौके पर तम्मीनेनी सीताराम को मुख्यमंत्री जगन मोहन, तेलुगु देसम पार्टी के विधायक अच्छे नायडू अध्यक्ष के आसन पर बिठाकर उन्हें बधाई दी। सीताराम जाने-माने पिछड़े वर्ग के नेता हैं और वे श्रीकाकुलम जिले के अमदलवालासा चुनाव क्षेत्र से छह बार निर्वाचित हुए। सीताराम तेलुगु देसम पार्टी की सरकार में तीन बार मंत्री रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *