कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे राहुल : सुरजेवाला

0

‘‘राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष थे, हैं और आगे भी बने रहेंगे, इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।’’



नई दिल्ली, 12 जून (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एके एंटनी के नेतृत्व में बुधवार को एक अनौपचारिक बैठक कर आगामी चार राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। बैठक में शामिल कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने बुधवार दोपहर कांग्रेस वार रूम में बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल नहीं थे। बैठक में एके एंटनी, केसी वेणुगोपाल, गुलाम नबी आजाद, पी चिदंबरम, अहमद पटेल और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल थे। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इन नेताओं को लेकर पार्टी ने अपने कोर कमेटी बनाई थी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अपने पद पर बने रहने से जुड़े सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा, ‘‘राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष थे, हैं और आगे भी बने रहेंगे, इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि चार प्रदेशों में चुनाव हैं, उन चुनाव की तैयारियों को लेकर अनौपचारिक तौर पर बैठक की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *