दिल्ली में प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप बरकरार

0

भारतीय मौसम विभाग (एएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार का न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी 43 फीसदी दर्ज की गई।



नई दिल्ली,12 जून (हि.स.)। राजधानी दिल्ली में पिछले 48 घंटे से चल रही गर्म हवाओं यानी लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बुधवार की सुबह निकली तेज धूप से लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलती दिखाई दी।आज दिन से समय धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम कार्यालय सफदरजंग की रिपोर्ट और पूर्वानुमान के अनुसार, 13 से 14 जून तक एक बार फिर दिल्ली में तेज गर्म हवाएं (लू) चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद बताई गई है। उसके बाद 16 से लेकर 18 जून तक शहवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है,क्योंकि उस दौरान आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमानकर्ता निजी एजेंसी स्काईमेट मुताबिक, आज दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात में धूलभरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। स्काईमेट के अनुसार, बारिश के बुधवार और गुरुवार तक जारी रहने की उम्मीद है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मंगलवार को, दिल्ली का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 30.4 डिग्री रहा।  यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *