दबंग-3 में धर्मेन्द्र की एंट्री, सलमान के पिता का निभाएंगे रोल

0

ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘भारत’ की सफलता के जश्न में डूबे सलमान खान की अगली फिल्म दबंग-3 होगी और इसके कलाकारों की टीम में एक नई एंट्री हो रही है। फिल्म दबंग में चुलबुल पांडे, यानी सलमान के पिता का रोल धर्मेन्द्र करने वाले हैं। 



मुंबई, 10 जून (हि स)। ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘भारत’ की सफलता के जश्न में डूबे सलमान खान की अगली फिल्म दबंग-3 होगी और इसके कलाकारों की टीम में एक नई एंट्री हो रही है। फिल्म दबंग में चुलबुल पांडे, यानी सलमान के पिता का रोल धर्मेन्द्र करने वाले हैं।
दबंग की पहली कड़ी में चुलबुल पांडे के पिता का रोल दिवंगत विनोद खन्ना ने किया था। दबंग की तीसरी कड़ी के लिए चुलबुल की मां के किरदार में डिंपल कापड़िया की वापसी की भी चर्चा हो रही थी, लेकिन फिल्म की टीम ने डिंपल की वापसी की खबरों को खारिज कर दिया है, लेकिन धर्मेंद्र की एंट्री की खबर की पुष्टि कर दी है।
कहा जा रहा है कि धर्मेंद्र की एंट्री की अधिकारिक घोषणा फिल्म के पहले पोस्टर की लांचिंग के वक्त होगी। धर्मेंद्र के साथ सलमान खान के निजी संबंध काफी पुराने और घनिष्ट रहे हैं। धर्मेंद्र ने सालों पहले सलमान के भाई सोहेल खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में काम किया था। तब से ही सलमान की उनके साथ स्पेशल बांडिंग रही है।
पिछले साल धर्मेद्र के साथ सनी और बाबी देओल की फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ की सिक्वल में सलमान ने विशेष भूमिका निभाते हुए एक गाना किया था। अब भी फुर्सत मिलते ही सलमान धर्मेंद्र से मिलने पंहुच जाते हैं। मुंबई से दूर लोनावला में सलमान और धर्मेंद्र के फामहाउस आसपास हैं।
इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली दबंग की तीसरी कड़ी में चुलबुल और रज्जो की जोड़ी में सलमान और सोनाक्षी सिन्हा होंगे। मेन विलेन का रोल इस बार साउथ के स्टार सुदीप (फिल्म मक्खी वाले) निभा रहे हैं। प्रभुदेवा फिल्म के निर्देशक हैं, जो इससे पहले सलमान के साथ वांटेड का निर्देशन कर चुके हैं। अरबाज खान फिल्म के निर्माता हैं और फिल्म में वे पिछली दो कड़ियों की तरह चुलबुल के सौतेले भाई मक्खी के किरदार में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *