पुर्तगाल के लीरिया में विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

0

पुर्तगाल के लीरिया शहर में रविवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।



लिस्बन,10 जून (हि.स.)। पुर्तगाल के लीरिया शहर में रविवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

एसआईसी टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में एक पायलट और उसका छात्र शामिल हैं जिनकी उम्र 67 और 41 साल है। हालांकि इनकी पहचान नहीं हो पाई है। लीरिया में इस हल्के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जोस फेरिन्हो एरोड्रोम के पास जंगल में आग लग गई।  तीन घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया।

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि विमान किन कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उल्लेखनीय है कि पुर्तगाल में इस प्रकार की यह दूसरी दुर्घटना है। इस दुर्घटना के बाद 2019 में विमान दुर्घटना में मरने वालों का संख्या चार हो गई है। इससे पहले मार्च में ब्रगंसा में हुई विमान दुर्घटना में दो लोग मारे गए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *