पुलिस की तत्परता से मां बाप से मिला दो साल का मासूम

0

हावड़ा जिले के बेलूड़ थाना इलाके में पुलिस की तत्परता से एक दंपत्ति को अपना दो साल का बेटा लापता होने के चंद घंटों के अंदर ही मिल गया है। घटना शनिवार रात की है।



कोलकाता, 09 जून (हि.स.)। हावड़ा जिले के बेलूड़ थाना इलाके में पुलिस की तत्परता से एक दंपत्ति को अपना दो साल का बेटा लापता होने के चंद घंटों के अंदर ही मिल गया है। घटना शनिवार रात की है। हावड़ा पुलिस आयुक्तालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शाम के समय बेलूड़ थाना इलाके के नौ नंबर डॉक्टर सलीम खान रोड में रहने वाले मनीष कुमार जयसवाल ने थाने में अपने दो साल के बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके तत्काल बाद पुलिस एक्शन में आ गई थी और पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था। बाद में खैराती मस्जिद के पास लोगों को वह मासूम बच्चा प्रिंस मिला था और थाने में सूचना दी गई थी। पुलिस ने तत्काल समन्वय बनाया और बच्चे को सुरक्षित अपने घेरे में ले लिया। उसके बाद बच्चे के पिता मनीष कुमार जयसवाल और मां सूची जयसवाल के हवाले कर दिया गया। रविवार सुबह हावड़ा पुलिस आयुक्तालय की ओर से इस बारे में बताया गया है कि दंपत्ति ने बच्चे को वापस पाकर हावड़ा पुलिस टीम की जमकर सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *