पांच साल बाद फिर जुड़े इम्तियाज और रणदीप

0

आलिया भट्ट की केंद्रीय भूमिका वाली इम्तियाज अली की फिल्म हाईवे में काम करने वाले रणदीप हुड्डा पांच साल के बाद एक बार फिर उनके साथ काम कर रहे हैं। इम्तियाज अली इन दिनों कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के साथ फिल्म बना रहे हैं, जिसे उनकी फिल्म लव आजकल की सिक्वल कहा जा रहा है।



मुंबई, 08 जून (हि स)। आलिया भट्ट की केंद्रीय भूमिका वाली इम्तियाज अली की फिल्म हाईवे में काम करने वाले रणदीप हुड्डा पांच साल के बाद एक बार फिर उनके साथ काम कर रहे हैं। इम्तियाज अली इन दिनों कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के साथ फिल्म बना रहे हैं, जिसे उनकी फिल्म लव आजकल की सिक्वल कहा जा रहा है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी काम कर रहे हैं। हाल ही में रणदीप ने मुंबई में फिल्म के शेड्यूल में हिस्सा लिया और सोशल मीडिया पर इस फिल्म के साथ जुड़ने की खबर देते हुए उन्होंने लिखा कि पांच साल के बाद इम्तियाज अली के साथ काम करने को सुखद अनुभव बताया। सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म में रणदीप हुड्डा कैमियो रोल में होंगे। कुछ दिनों पहले रणदीप उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब कंगना द्वारा आलिया भट्ट के खिलाफ बयानबाजी में उन्होंने आलिया का साथ दिया था और इसे लेकर कंगना की बहन रंगोली ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर उनको करण जौहर का चमचा बता दिया था। मिलन लथूरिया की वंस अपान ए टाइम, साजिद नडियाडवाला की बागी और किक, अली अब्बास जाफर की सुलतान में रणदीप हुड्डा की परफारमेंस काफी पसंद की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *