नक्सलियों ने अपहृत युवक को मौत के घाट उतारा

0

बीजापुर जिले के इलमिड़ी गांव में नक्सलियों ने बीती रात तीन दिन पूर्व पुलिस मुखबिरी के संदेह में अगवा किए युवक को मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर शव के साथ थाने पर प्रदर्शन किया है। मृतक का नाम कामेश माड़वी है। वह इलमिड़ी ग्राम का निवासी था।



जगदलपुर, 08 जून (हि.स.)। बीजापुर जिले के इलमिड़ी गांव में नक्सलियों ने बीती रात तीन दिन पूर्व पुलिस मुखबिरी के संदेह में अगवा किए युवक को मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर शव के साथ थाने पर प्रदर्शन किया है। मृतक का नाम कामेश माड़वी है। वह इलमिड़ी ग्राम का निवासी था।
तीन दिन पहले बड़ी संख्या में हथियारबंद नक्सली गांव आए थे और कामेश माड़वी को अगवा कर ले गए थे। उस पर नक्सलियों को पुलिस मुखबिरी करने का शक था। शुक्रवार की शाम इलमिड़ी से लगे ग्राम लंका पल्ली में कामेश का शव मिला तो सभी आक्रोशित हो उठे। उसे पहले लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया था। उसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
नक्सलियों ने घटनास्थल पर एक परचा भी छोड़ा था। पर्चे में कामेश को मुखबिर ठहराते हुए अन्य लोगों को भी चेतावनी दी गई है। शव को देखते ही गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुुंची। इससे ग्रामीण और नाराज हो उठे। उन्हेांने शव को एक ट्रैक्टर ट्राली में रखा और थाने पहुंच गए। वहां पुलिस और घटना के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *