जर्मनी: सड़क दुर्घटना में 25 लोग घायल.

0

जर्मनी के पूर्वी राज्य थुरिंगिया में शुक्रवार को एक बस और कार की टक्कर हो गई। इसमे 25 लोग घायल हो गए। घायलों में 21 बच्चे शामिल हैं। यह जानकारी शनिवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।



बर्लिन, 08 जून (हि.स.)। जर्मनी के पूर्वी राज्य थुरिंगिया में शुक्रवार को एक बस और कार की टक्कर हो गई। इसमे 25 लोग घायल हो गए। घायलों में 21 बच्चे शामिल हैं। यह जानकारी शनिवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
समाचार पत्र द स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय समय के अनुसार 3.50 मिनट पर यह दुर्घटना घटी। बस के अंदर कुल 49 स्कूल के बच्चे सवार थे जिनकी उम्र 14 से 16 साल तक की है। इनके अलावा बस में बस चालक और छह शिक्षक भी सवार थे। 21 बच्चों के अलावा बस का चालक और शिक्षक भी घायल हुए हैं। छह बच्चों को गंभीर चोटे आई हैं और उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस के चालक को भी गंभीर चोटे आई हैं।
घटनास्थल पर दो हेलिकॉप्टर, सात एंबुलेंस और नौ अग्निशमन की गाड़ियां पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *