एशियन रेसलिंग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी मप्र की पूजा.

0

थाईलैण्ड के बैंकाक शहर में आगामी 9 से 14 जुलाई तक होने वाली जूनियर एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी पूजा जाट भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। चैम्पियनशिप में पूजा जाट 53 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिभा प्रदर्शन करेंगी। यह जानकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी महेन्द्र व्यास ने  शनिवार को मीडिया को दी। 



भोपाल, 08 जून (हि.स.)। थाईलैण्ड के बैंकाक शहर में आगामी 9 से 14 जुलाई तक होने वाली जूनियर एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी पूजा जाट भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। चैम्पियनशिप में पूजा जाट 53 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिभा प्रदर्शन करेंगी। यह जानकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जनसम्पर्क अधिकारी महेन्द्र व्यास ने  शनिवार को मीडिया को दी।
उन्होंने बताया कि गत दिनों साईं सेंटर लखनऊ में आयोजित महिला कुश्ती प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन करने पर पूजा का एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ है। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी और खेल एवं युवा कल्याण संचालक डॉ. एसएल थाउसेन ने पूजा के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस चैम्पियनशिप के लिए मध्यप्रदेश कुश्ती अकादमी की मुख्य प्रशिक्षक रेखारानी को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *