अमिताभ-आयुष्मान की फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होगी

0

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना को लेकर शुरु होने जा रही निर्माता-निर्देशक सुजीत सरकार की नई फिल्म की रिलीज तारीख तय कर दी गई है। शुक्रवार को हुई घोषणा में इस फिल्म को अगले साल 20 अप्रैल को रिलीज करने की बात कही गई है।



मुम्बई, 07 जून (हि स)। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना को लेकर शुरु होने जा रही निर्माता-निर्देशक सुजीत सरकार की नई फिल्म की रिलीज तारीख तय कर दी गई है। शुक्रवार को हुई घोषणा में इस फिल्म को अगले साल 20 अप्रैल को रिलीज करने की बात कही गई है।
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना पहली बार साथ में काम करने जा रहे हैं। आयुष्मान की पहली फिल्म विकी डोनर का निर्देशन सुजीत सरकार ने किया था। अमिताभ बच्चन के साथ सुजीत सरकार तीन फिल्में बना चुके हैं। अमिताभ बच्चन, इरफान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पीकू का निर्देशन सुजीत सरकार ने किया था और फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया था।
इससे पहले वे अमिताभ बच्चन के साथ शू-बाइट बना चुके थे, जो रिलीज नहीं हुई। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की प्रमुख भूमिकाओं वाली फिल्म पिंक के निर्माता सुजीत सरकार थे। आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन के साथ बनने जा रही सुजीत सरकार की इस फिल्म का टाइटल गुलाबो सिताबो रखा गया है।
जूही चतुर्वेदी इस फिल्म की लेखिका हैं। फिल्म में अभी आयुष्मान की हीरोइन का नाम तय होना बाकी है। सुजीत सरकार ने पिछले साल वरुण धवन और नई हीरोइन बिनता संधू को लेकर फिल्म अक्टूबर बनाई थी, जो बाक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा नहीं चली थी। अक्टूबर के बाद बतौर निर्देशक सुजीत सरकार ने शहीद उधम सिंह पर फिल्म बनानी शुरु की थी, जिसमें पहले वे इरफान को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन बाद में इरफान की जगह विकी कौशल को कास्ट किया इसका पहले शेड्यूल लंदन में हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *