सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ ऑनलाइन हुई लीक

0

ईद के मौके पर बुधवार को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म भारत, जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन रिकॉर्ड 42 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, वहीं दूसरी ओर यह फिल्म ऑनलाइन लीक के संकट से बच नहीं सकी। फिल्म रिलीज के तुरंत बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई। 



मुंबई, 07 जून (हि स)। ईद के मौके पर बुधवार को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म भारत, जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन रिकॉर्ड 42 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, वहीं दूसरी ओर यह फिल्म ऑनलाइन लीक के संकट से बच नहीं सकी। फिल्म रिलीज के तुरंत बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई।
जानकारी के मुताबिक हैकिंग करने वाली एक वेबसाइट ने फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया है। रिलीज वाले दिन, यानी बुधवार को ही यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। संकेत मिले हैं कि फिल्म भारत के साथ जुड़ी कानूनी जानकारों की टीम इसकी रिपोर्ट मुंबई पुलिस के साइबर क्राइम की शाखा में दर्ज कराएगी। जिस वेबसाइट ने यह फिल्म ऑनलाइन लीक की है, वो पहले भी बड़ी फिल्मों को इस तरह से लीक कर चुकी है, जिससे कई फिल्मों को भारी घाटा उठाना पड़ा।
उल्लेखनीय है इंद्र कुमार की फिल्म ग्रेट ग्रांड मस्ती रिलीज के दिन ही ऑनलाइन लीक हो गई थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर भारी घाटा उठाना पड़ा था। इसके बाद विपुल शाह की कमांडो और विद्या बालन की कहानी-2 भी ऑनलाइन लीक का शिकार हो चुकी है। साउथ में तो लगभग हर बड़ी फिल्म को इस तरह से लीक कर दिया जाता है। बाहुबली से लेकर रजनीकांत की काला फिल्मों को भी इस तरह के संकट का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *