बेगूसराय में हो रही है गिरिराज सिंह के जोरदार अभिनंदन की तैयारी

0

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार आठ एवं नौ जून को दो दिवसीय दौरा पर अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय आ रहे गिरिराज सिंह का अभिनंदन होगा। मुख्य समारोह दिनकर भवन में होगा।



बेगूसराय,06जून(हि.स.)। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार आठ एवं नौ जून को दो दिवसीय दौरा पर अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय आ रहे गिरिराज सिंह का अभिनंदन होगा। मुख्य समारोह दिनकर भवन में होगा। आठ जून को सिमरिया पुल पर एनडीए के कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत  अभिनंदन समारोह के बाद जिला मुख्यालय में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। जिसके बाद रिफाइनरी टाउनशिप में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। शाम में  बीहट सिद्ध शक्तिपीठ दुर्गा स्थान में आयोजित विशेष आरती में भाग लेने के बाद फुलवरिया गंज पर निवासी सुनील राम के परिजनों से मुलाकात तथा तेघड़ा में दो कार्यक्रम में शामिल होंगे। नौ जून को सुबह में प्रमुख कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं आम जनों से समस्या से संबंधित स्मार पत्र लेने के बाद वीरपुर में अपराधियों का शिकार बने व्यवसायी पृथ्वी चंद्र चौधरी के परिजनों, कारीचक में सड़क दुर्घटना में मारे गए दो लोगों के परिजन तथा अमरौर में मारे गए भाजपा नेता गोपाल सिंह के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। उसी दिन मटिहानी, बदलपुरा में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम एवं एवरेस्ट फतह करने वाले आईएएस रविंद्र कुमार के सम्मान समारोह में भाग लेने के बाद वे लौट जाएंगे।

  मंत्री बनने के बाद पहली बार आगमन को लेकर जोरदार तैयारी पर चल रही है। शहर में दर्जनों जगह होर्डिंग्स लगाये जा चुके हैं। हांलांकि तमाम होर्डिंग्स से भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह का नाम और फोटो गायब रहने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, स्वागत समारोह को लेकर की जा रही तैयारी की जानकारी गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के जिलाध्यक्षों ने  संयुक्त प्रेस वार्ता दी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बेगुसराय एक गौरवशाली क्षण का हिस्सा बनने जा रहा है।  लंबी अवधि के बाद  बेगूसराय की सहभागिता केंद्रीय नेतृत्व में होना निश्चित तौरख़ुशी की बात है। जदयू जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय कहा कि जिस प्रकार से पूरे चुनाव के दौरान जदयू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को अपार बहुमत से जिताने के लिए कड़ी मेहनत की उसी प्रकार  उनके स्वागत और अभिनंदन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।  लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान ने कहा कि बेगूसराय की अलग पहचान है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेगूसराय की महत्ता को देखते हुए  गिरिराज सिंह को अपनी  कैबिनेट में जगह दी। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ नेता अमरेन्द्र कुमार अमर, पूर्व महापौर संजय कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष बलराम सिंह, महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू, राजीव वर्मा, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामविनय सिंह, एहतेशामूल अंसारी, युवा जदयू अध्यक्ष विकास कुशवाहा, भाजपा नेता नीरज शांडिल्य, मृत्युंजय कुमार वीरेश, मीडिया प्रभारी शुभम कुमार एवं मुकेश राय समेत राजग के कई अन्य नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *