तेलंगानाः कांग्रेस के 12 विधायक टीआरएस में हो सकते हैं शामिल.

0

तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस विधायकों का एक बड़ा समूह सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति में शामिल हो सकता है।



हैदराबाद (तेलंगाना), 06 जून (हि.स.)। तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस विधायकों का एक बड़ा समूह सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति में शामिल हो सकता है।
जानकारी मिली है कि गुरुवार को सुबह कांग्रेस के 12 विधायक  तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष टी रामाराव के साथ मुलाकात करने पहुंच गए। संभावना है कि इस मुलाकात के बाद कांग्रेस के 12 विधायक विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और अपने निर्णय से संबंधित एक ज्ञापन देंगे। संभावना है कि दलबदल कानून से बचने के लिए कांग्रेस के विधायक तेलंगाना राष्ट्र समिति में शामिल हो सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि तेलंगाना में इस समय कांग्रेस के 19 विधायक हैं। यदि 12 कांग्रेस के विधायक टीआरएस में शामिल होते हैं तो सिर्फ कांग्रेस में सात विधायक बचेंगे। इसमें भी कांग्रेस के एक विधायक उत्तम कुमार रेड्डी लोकसभा सांसद बन गए हैं। संभव है कि  वे विधानसभा से अपना त्यागपत्र शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष को सौंप देंगे। इस त्यागपत्र के बाद कांग्रेस विधायक दल की संख्या 6 ही बचेगी। ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस तेलंगाना विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी नहीं रहेगी। मुख्य विपक्षी पार्टी का स्थान मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *