वासेपुर में ईद पर चली गोली, इलाके में दहशत

0

जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में ईद की शाम वासेपुर में गोली चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। एक व्यक्ति गोली लगने से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच-पड़ताल जारी है।



धनबाद, 06 जून (हि.स.)। जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में ईद की शाम वासेपुर में गोली चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। एक व्यक्ति गोली लगने से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच-पड़ताल जारी है।

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मुकेश कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में बुधवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। गोलियों का निशाना बने पप्पू पाचक के भाई झाड़ी और असगर जब्बार मस्जिद के समीप आपस में उलझ गए थे। इस दौरान झाड़ी के दोस्त ने ईद की शाम दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना बैंक मोड़ पुलिस मौके पर पंहुची और असगर को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपित झाड़ी और उसका एक दोस्त फरार हो गए।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *