शिकागो में गोलीबारी की घटनाओं में भारी वृद्धि, 52 लोगों को गोली लगी, दस बचाए नहीं जा सके

0

शिकागो में हिंसा की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि हो रही है। पिछले एक सप्ताह में  गोलीबारी की विभिन्न घटनाओं में 52  लोगों को गोली लगी। इनमें से दस लोगों को मौत के मुहँ में जाने से बचाया नहीं जा सका। शिकागो पुलिस ने दावा किया है कि ये गोलीबारी की घटनाएँ गिरोहों में परस्पर रंजिशन  हो रही हैं।



शिकागो 04 जून (हिस) : शिकागो में हिंसा की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि हो रही है। पिछले एक सप्ताह में  गोलीबारी की विभिन्न घटनाओं में 52  लोगों को गोली लगी। इनमें से दस लोगों को मौत के मुहँ में जाने से बचाया नहीं जा सका। शिकागो पुलिस ने दावा किया है कि ये गोलीबारी की घटनाएँ गिरोहों में परस्पर रंजिशन  हो रही हैं।

 शिकागो पुलिस के डिप्टी चीफ़ एल नागोड़े  शहर के पश्चमी हिस्से पर निगाहें लगाए रखते है। उन्होंने कहा है कि इस इलाक़े में मादक दवाओं के  धंधे को लेकर दो गिरोहों में आए दिन हिंसात्मक घटनाएँ हो रही हैं। हालाँकि 92 बंदूके क़ब्ज़े में ली गई हैं और 18 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। मेमोरियल डे पर सोमवार को गोलीबारी की एक घटना में पाँच लोग मारे गाए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक हिंसात्मक घटना बहुत दिल दहलाने वाली थी। मंगलवार को हुई इस घटना में दिखाया गया है एक 24 वर्षीय महिला ब्रिटनी हिल की समीप से गोली मार कर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी गोद में एक बच्चा था। पश्चमी शिकागो में हुई इस घटना में एक व्यक्ति गाड़ी में समीप से गोली मार कर रफ़ू चक्कर हो गया।

शिकागो में सन 2016 में 777,और 2018 में 561  लोग गोलीबारी में मारे गाए थे, जो अमेरिका के दो बड़े शहरों न्यू यॉर्क और लॉस एंजेल्स से कहीं अधिक है। इसके बावजूद पुलिस का दावा है की मौजूदा वर्ष के पहले पाँच महीनों में हिंसा में गिरावट हुई है। शिकागो पुलिस अधीक्षक जानसन ने कहा है कि जैसे जैसे गर्मियाँ आएँगी, हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है, लेकिन पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *