शोणितपुर(असम), 04 जून (हि.स.)। जिले के रंगापाड़ा थानांर्गत मंगलवार की सुबह छह बजे के आसपास नाकराहोला नामक स्थान पर भारतीय सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में वाहन सवार दो सैनिकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जवान को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
