ट्रंप के सम्मान में लंदन की महारानी देंगी भोज

0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टोरी नेता बोरिस जॉनसन का समर्थन किया है, जो प्रधानमंत्री थेरेसा का स्थान लेंगे। ट्रम्प प्रथम महिला मेलेनिया ट्रम्प के साथ सोमवार की सुबह राजकीय यात्रा पर लंदन पहुंच रहे हैं। ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ उनके सम्मान में भोज देंगी।



लॉस-एंजेल्स, 03 जून (हि.स.)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टोरी नेता बोरिस जॉनसन का समर्थन किया है, जो प्रधानमंत्री थेरेसा का स्थान लेंगे। ट्रम्प प्रथम महिला मेलेनिया ट्रम्प के साथ सोमवार की सुबह राजकीय यात्रा पर लंदन पहुंच रहे हैं। ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ उनके सम्मान में भोज देंगी।

वेस्टमिनिस्टेर एबे जाएंगे और प्रिंस चार्ल्स और डचेस ऑफ कोर्नवाल से भेंट करेंगे। भोज के समय राष्ट्रपति और महारानी औपचारिक रूप से ब्रिटेन में रह रहे विशिष्ट अमेरिकी प्रतिनिधियों को संबोधित भी करेंगे। इसके अगले दिन राष्ट्रपति ट्रम्प और थेरेसा में सेंट जेम्स महल में सुबह के नाश्ते पर चर्चा करेंगे, जिसमें ब्रिटेन के प्रमुख व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है। इसके बाद वह प्रधानमंत्री निवास जाएंगे, जहां औचारिक रूप से दोनों नेता प्रेस को सम्बोधित करेंगे। बीबीसी के अनुसार इंग्लैंड में कुछ नगरों में ट्रम्प के विरोध में रैलियां निकाले जाने की खबरे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *