एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

0

थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 132 के पास बीती रात एक डबल डेकर बस पलटने से चार यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 25 लोगों से अधिक घायल हैं। बलदेव थाना पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है।



मथुरा, 03 जून (हि.स.)। थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 132 के पास बीती रात एक डबल डेकर बस पलटने से चार यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 25 लोगों से अधिक घायल हैं। बलदेव थाना पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस के अनुसार थाना बलदेव के गांव गढ़सौली के पास यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 132 के पास रविवार की रात करीब 12.45 बजे भिंड से नोएडा जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बस में 55 यात्री सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में भिंड मध्य प्रदेश के रहने वाले शामिल हैं। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिन्हें आगरा के जसवंत हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *