मुंबई से लंदन का सफर घंटे भर में होगा संभव.

0

इंगलैंड की एक विमान निर्माता कंपनी एक हाइपरसोनिक विमान बना रहा है जिससे लंदन से मुंबई का सफर एक घंटे तय करना संभव हो जाएगा। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।



लंदन, 03  जून (हि.स.)। इंगलैंड की एक विमान निर्माता कंपनी एक हाइपरसोनिक विमान बना रहा है जिससे लंदन से मुंबई का सफर एक घंटे तय करना संभव हो जाएगा। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
रिपोर्ट के मुताबिक, इंगलैंड की रिएक्शन इंजन लिमिटेड कंपनी इस हाइपरपसोनिक का निर्माण कर रहा है जिसकी गति 38000 मील प्रति घंटा होगा। इस विमान की कूलिंग प्रणाली का परीक्षण सफल रहा है।
बहरहाल मुंबई से लंदन तक का सफर तय करने में 8 से  घंटे लगते है, लेकिन इस विमान से मात्र एक घंटे में ही यह दूरी  तय हो जाएगी। अभी यह कल्पना है जो जल्द हकीकत में तब्दील हो सकती है।
रिएक्शन इंजन लिमिटेड का दावा है कि हाइपरसोनिक विमान से मुंबई से लंदन तक एक घंटे में पहुंचा जा सकता है। मुंबई से लंदन की यह सीधी उड़ान  होगी।
विदित हो कि हाइपरसोनिक विमानों के संदर्भ में सबसे बड़ी समस्या होती है इंजन से पैदा होने वाली गर्मी। इससे पहले भी कई हाइपरसोनिक विमान बनाने में लगे इंजीनियर और वैज्ञानिक सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं। इस विमान की प्रशीतन प्रणाली का परीक्षण सफ रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *