पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को मेक्सिको का सर्वोच्च नागरिक सम्मान.

0

मेक्सिको सरकार ने  शनिवार को  भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को  विदेशियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया।



मेक्सिको सिटी/नई दिल्ली, 02 जून (हि.स.)।मेक्सिको सरकार ने  शनिवार को  भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को  विदेशियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया।

भारत में मैक्सिको की राजदूत मेल्बा परिया ने पाटिल को यहां एमसीसीआईए भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में ‘ओर्डन मैक्सिकाना डेल अगुलिया एज्टेका (अज्टेक ईगल सम्मान)  सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर पाटिल ने कहा कि भारत और मैक्सिको के मध्य पारस्परिक समझौते पर उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के समय हस्ताक्षर हुए थे और तब दोनों देशों ने मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया था।

विदित हो कि साल 2007 में प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं। उन्होंने 2007-12 तक देश की राष्ट्रपति रहीं। इस दौरान ही भारत और मैक्सिको के मध्य पारस्परिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।

पाटिल  इस सम्मान से सम्मानित होने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले दुनियाभर के चर्चित लोगों में से नेल्सन मंडेला, क्वीन एलीजाबेथ द्वितीय, डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन और बिल गेट्स को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *