पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की इफतार पार्टी में मेहमानों से बदसलूकी

0

पाकिस्तान में  यहां भारतीय उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में मेहमानों से पाकिस्तानी अधिकारियों ने बदसलूकी की। कुछ लोगों को तो पार्टी हॉल में घुसने तक नहीं दिया गया। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।



इस्लामाबाद, 02 जून (हि.स.)।  पाकिस्तान में  यहां भारतीय उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में मेहमानों से पाकिस्तानी अधिकारियों ने बदसलूकी की। कुछ लोगों को तो पार्टी हॉल में घुसने तक नहीं दिया गया। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने यहां सेरेना होटल में इफ्तार पार्टी आयोजित की थी जिसमें शामिल होने के लिए कई मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। इफ्तार पार्टी शुरू होने से पहले जब मेहमान यहां आने लगे तो पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने घटिया हरकत शुरू कर दी।  कई मेहमानों के साथ धक्का-मुक्की की गई, तो कई लोगों की कई बार जांच की गई। कुछ लोगों को अंदर ही नहीं आने दिया गय।। इस दौरान मेहमानों, भारतीय अधिकारियों और पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हई।

पाकिस्तानी अधिकारियों की इस हरकत पर पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने खेद भी जताया। इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

हालांकि भारतीय राजनयिकों के साथ पाकिस्तानी एजेंसियां ने बदसलूकी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले राजनयिकों को परेशान करने के लिए उनके घरों की बिजली काट देने का मामला भी सामने आया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *