बबली और बंटी 2 में सारा अली और सिद्धांत चतुर्वेदी.

0

यशराज की फिल्म बंटी और बबली की सिक्वल पर काम शुरु हो गया है। इस सिक्वल में पहली कड़ी की जोड़ी अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के मेहमान कलाकार के तौर पर काम करने की खबर सामने आई है। ये भी कहा जा रहा है कि कजरारे गाने को सिक्वल में रखा जाएगा और इसमें अमिताभ बच्चन भी काम कर सकते हैं।



मुंबई, 01 जून (हि स)। यशराज की फिल्म बंटी और बबली की सिक्वल पर काम शुरु हो गया है। इस सिक्वल में पहली कड़ी की जोड़ी अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के मेहमान कलाकार के तौर पर काम करने की खबर सामने आई है। ये भी कहा जा रहा है कि कजरारे गाने को सिक्वल में रखा जाएगा और इसमें अमिताभ बच्चन भी काम कर सकते हैं। अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि सिक्वल का निर्देशन कौन करेगा। पहली कड़ी के निर्देशक रहे शाद अली को लेकर यशराज की तरफ से स्पष्ट हो चुका है कि सिक्वल का निर्देशन वे नहीं करेंगे। सूत्रों के अनुसार, अभी तक सिक्वल के निर्देशक का नाम तय नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार, सिक्वल में एक और रोमांटिक जोड़ी काम करने जा रही है और इसके लिए चर्चा है कि रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वाय के एमसी शेर का किरदार करने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ इस फिल्म में सारा अली खान की जोड़ी बन रही है। ऐसा हुआ, तो ये दोनों इस फिल्म के साथ यशराज कैंप में एंट्री करेंगे। सूत्रों का कहना है कि अगले महीने फिल्म की अधिकारिक घोषणा होगी। फिल्म के इस साल आखिर में सेट पर जाने की संभावना है। सन 2005 में शाद अली के निर्देशन में बनी बंटी और बबली बाक्स आफिस पर सुपर हिट रही थी। इस फिल्म में गुलजार द्वारा लिखे गए कजरारे गाने पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और मेहमान भूमिका में ऐश्वर्या राय के डांस को बेहद पसंद किया गया था। ये पहली फिल्म थी, जिसमें अमिताभ बच्चन और अमिताभ बच्चन ने पहली बार साथ काम किया था। इसके बाद रामगोपाल वर्मा की फिल्म सरकार राज में दोनों ने पिता-पुत्र की भूमिका निभाई थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *