आईईडी ब्लास्ट: घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से लाया गया मेडिका अस्पताल

0

 झारखंड के सरायकेला जिले में पुलिस और 209 कोबरा के 11 जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गए हैं। घायल जवानों में आठ जवान सीआरपीएफ कोबरा के और तीन जवान झारखंड पुलिस के है।



रांची, 28 मई (हि.स.)। झारखंड के सरायकेला जिले में पुलिस और 209 कोबरा के 11 जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गए हैं। घायल जवानों में आठ जवान सीआरपीएफ कोबरा के और तीन जवान झारखंड पुलिस के है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुचाई थाना क्षेत्र के राय सिंदरी पहाड़ पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। गंभीर रूप से घायल जवानों को सेना के हेलिकॉप्टर से रांची के खेलगांव लाया गया। वहां से एम्बुलेन्स से भगवान महाबीर मेडिका सुपरस्पेलिटी हॉस्पिटल (मेडिका) ले जाया गया। वहां घायल जवानों का इलाज चल रहा है।
एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि जवान इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, और सभी जवान पैदल थे। इसी दौरान यह ब्लास्ट हुआ। फिलहाल, मौके पर भारी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है और नक्सलियों के खिलाफ बडे पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *