यूरोपीय संघ की संसद के लिए हो रहा मतदान.

0

यूरोपीय संघ समर्थक पार्टियों को झटका देने, यूरोपीय संसद में राष्ट्रवादी भावना को मजबूती देने और आर्थिक एवं विदेश नीति मामले में सामूहिक कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए कुछ यूरोपीय देशों के मतदाता रविवार को मतदान कर रहे हैं।



ब्रसेल्स, 26 मई (हि.स.)। यूरोपीय संघ समर्थक पार्टियों को झटका देने, यूरोपीय संसद में राष्ट्रवादी भावना को मजबूती देने और आर्थिक एवं विदेश नीति मामले में सामूहिक कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए कुछ यूरोपीय देशों के मतदाता रविवार को मतदान कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, यूरोपीय संघ के पूर्वी भाग में स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया जो रात 11 बजे समाप्त होगा। इससे पहले सात यूरोपीय देशों में मतदान हो चुका है और 21 देशों में रविवार को मतदान हो रहा है। दरअसल भारत में संसदीय चुनावों के बाद यह विश्व में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक कवायद हो रही है।
विदित हो कि पहले दो सर्वेक्षणों में चार बड़े देशों में दक्षिण पंथियों को शीर्ष पर दिखाया गया है जिनमें इटली, ब्रिटेन और फ्रांस शामिल हैं। नतीजा है कि यूरोपीय संघ समर्थक अभियान के अगुआ इमैन्युएल मैक्रों को प्रचार तेज करने को मजबूर कर दिया।
हालांकि एग्जिट पोल सर्वेक्षण में कुछ देशों में यूरोपीय संघ समर्थित पार्टियों को राहत दी गई है। नीदरलैंड में यूरोपीय संघ समर्थक पार्टी को 70 प्रतिशत मत मिले हैं जो साल 2014 की तुलना में तीन प्रतिशत अधिक है। उधर, नई बनी आजन विरोधी पार्टी थियरी बॉडेट को मात्र 11 प्रतिशत मत मिले हैं।
डच लोगों ने भी बढ़चढ़ कर मतदान किया। इन लोगों यूरोपीय संघ के चालीस सालों के इतिहास कम मतदान की परंपरा को बदलने के लिए ऐसा किया है। हालांकि इनका प्रतिशत महज 41 प्रतिशत रहा। नीदरलैंड में शुक्रवार को और ब्रिटेन में गुरुवार को मतदान हुआ था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *