चुनाव आयोग ने आचार संहिता हटाई

0

लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को देश में लागू आदर्श चुनाव अचार संहिता की समाप्ति की घोषणा की।



नई दिल्ली, 26 मई (हि.स.)। लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को देश में लागू आदर्श चुनाव अचार संहिता की समाप्ति की घोषणा की।

देश में 11 मार्च 2019 को आम चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू की गई थी। सात चरणों में सम्पन्न लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित हुए। इन नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंघन (राजग ) को 353 सीटें मिली हैं। आम चुनाव में भाजपा ने अपने बूते 303  सीटों पर परचम लहराया है।

अरुणाचल प्रदेश में पहली बार भाजपा की निर्वाचित सरकार बनने जा रही है। ओडिशा में बीजू जनता दल ने फिर सत्ता में वापसी की है। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस ने चंद्र बाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी  को सत्ता से बेदखल कर शानदार जीत हासिल की है। सिक्किम में मुख्यमंत्री पवन चामलिंग अपनी कुर्सी नहीं बचा सके और 25 साल बाद सत्ता से बेदखल हो गए। चामलिंग 1994 में पहली  बार मुख्यमंत्री बने और लगातार 25 साल इस पद पर काबिज रहे। बतौर मुख्यमंत्री पांच कार्यकाल पूरा करने वाले चामलिंग इकलौते नेता हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *