लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार से तनाव में राजद सुप्रीमो लालू यादव

0

लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव तनाव में हैं। तनाव की वजह से उन्हें रात में नींद भी नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने दिन का खाना भी छोड़ दिया है। हालांकि रात में वह बहुत मुश्किल से खाना खा रहे हैं।



रांची, 26 मई (हि.स.)। लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव तनाव में हैं। तनाव की वजह से उन्हें रात में नींद भी नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने दिन का खाना भी छोड़ दिया है। हालांकि रात में वह बहुत मुश्किल से खाना खा रहे हैं। इधर, लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डाक्टरों ने उनके एंजाइटी से पीड़ित होने की आशंका जताई है।
लालू यादव चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2019 में राजद ने बिहार में कांग्रेस और रालोसपा के साथ गठबंधन किया था लेकिन राजद का बिहार में खाता भी नहीं खुला। जिस कारण लालू यादव काफी तनाव में हैं। तनाव की वजह से उनकी तबीयत और बिगड़ती जा रही है।
रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत लालू का इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के डॉ.उमेश प्रसाद ने कहा कि चुनाव नतीजे आने के बाद से लालू की दिनचर्या पूरी तरह से बदल गयी है। वह सुबह नाश्ता करते हैं और फिर रात में बमुश्किल खाना खाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि खाने-पीने का कोई टाइम टेबल नहीं है। इससे इंसुलिन देने में भी दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्दी ही उनकी दिनचर्या में सुधार नहीं हुआ तो उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में उनकी काउंसलिंग की जा रही है। उन्हें समय पर भोजन और व्यवस्थित दिनचर्या के लिए समझाया जा रहा है।
लालू यादव कई बीमारियों से पीड़ित हैं। काफी पहले से उन्हें हाईब्लड प्रेशर और डायबिटीज है। कार्डियक सर्जरी भी की गई है। हार्ट का वॉल्ब भी बदला गया है। वह क्रोनिक किडनी फेल्योर (स्टेज थ्री) से भी पीड़ित हैं। इसके अलावा उन्हें कई अन्य तरह की समस्या है। डॉक्टरों के मुताबिक, अगर लालू ने जल्द दिनचर्या नहीं बदली, तो उनकी स्थिति बिगड़ सकती है। मालूम हो कि राजद नेता अभय सिंह ने शनिवार को लालू यादव से रिम्स के पेइंग वार्ड में मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *