स्मृति के करीबी पूर्व प्रधान की गोली मार कर हत्या

0

शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाशों ने बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी। सुरेंद्र सिंह अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। 



अमेठी, 26 मई (हि.स.)। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाशों ने बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी। सुरेंद्र सिंह अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी नेताओं में गिने जाते थे।
 जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बरौलिया गांव सुरेंद्र प्रताप सिंह घर के बाहर दुकान पर सो रहे थे। रात के दूसरे पहर में बदमाशों ने यहां पहुंचकर उन पर फायर झोंक दिया। गांव के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने घायल सुरेन्द्र सिंह को लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। सुरेन्द्र को गोली किसने मारी यह पता नहीं चल पाया। लेकिन कयास है कि यह चुनावी रंजिश हो सकती है। वहीं एसपी अमेठी राजेश कुमार ने बताया कि प्रधान सुरेन्द्र सिंह अपने बरामदे में सोए हुए थे। रात्रि में तीन बजे उन्हें गोली मार दी गई, इससे उनकी मृत्यु हो गई।
 इस सम्बन्ध में हम लोगों ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा। एसपी ने कहा कि राजनीतिक रंजिश भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *