विश्व कप से पहले भारत के लिए राहत की खबर, विजय शंकर की चोट गम्भीर नहीं

0

इंग्लैड की मेजबानी में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए एक राहत भरी खबर आई है। भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर की चोट गम्भीर नहीं है। विजय शंकर की स्कैन रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उनकी दायीं बांह में फ्रेक्चर नहीं है। 



नई दिल्ली, 25 मई (हि.स.)। इंग्लैड की मेजबानी में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए एक राहत भरी खबर आई है। भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर की चोट गम्भीर नहीं है। विजय शंकर की स्कैन रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उनकी दायीं बांह में फ्रेक्चर नहीं है।
शुक्रवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान नेट गेंदबाज खलील अहमद की गेंद उनकी बांह में लग गई थी। जिसके बाद शंकर मैदान छोड़कर चले गए थे और ऐहतियात के लिए उनका स्कैन कराया गया जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि विजय शंकर की दायीं बांह में शुक्रवार को गेंद लग गई थी। उसका स्कैन कराया गया और उन्हें कोई फ्रेक्चर नहीं है। बीसीसीआई की चिकित्सीय टीम उन्हें उबरने में मदद कर रही है।
बता दें कि बता दें कि विजय न्यूजीलैंड के खिलाफ आज खेले जा रहे अभ्यास मैच में नहीं खेल रहे हैं और मंगलवार को कार्डिफ में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे अभ्यस मैच में भी उनके खेलने की संभावना नहीं है क्योंकि उन्हें थोड़ी खरोंच है जिसे ठीक होने में समय लगेगा। शंकर ने शनिवार को न्यूजीलैंड मैच से पहले नेट सत्र के दौरान अकेले कुछ थ्रोडाउन बल्लेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *