माउंट एवरेस्ट पर शुक्रवार को दो पर्वतारोही की मृत्यु

0

माउंट एवरेस्ट की चोटी पर शुक्रवार को दो और पर्वतारोहियों की मृत्यु हो गई। पिछले एक सप्ताह में इस चोटी पर आठ-नौ पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है।



लॉस एंजेल्स, 25 मई (हि.स.)। माउंट एवरेस्ट की चोटी पर शुक्रवार को दो और पर्वतारोहियों की मृत्यु हो गई। पिछले एक सप्ताह में इस चोटी पर आठ-नौ पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है।

आस्ट्रीया के लकास फुरतेनबच ने गुरुवार को चोटी पर फ़तह करने के बाद एक संदेश में कहा है कि माउंट एवरेस्ट पर जाने वाले पर्वतारोहियों की ख़ासा भीड़ है, जो मृत्यु का एक कारण है। अंतिम पड़ाव में चोटी पर चढ़ने के लिए क़रीब-क़रीब तीन घंटे का इंतज़ार करना पड़ रहा है, जो जोखिमपूर्ण है। उन्होंने कहा है कि ईश्वर ने ऐसी चोटी पर आरोहण के लिए मनुष्य की संरचना नहीं की है। ऐसे में आक्सिजन ख़त्म हो जाए, तो जीवन मुश्किल है। पर्वतारोही अब 26 हज़ार फ़ुट की चढ़ाई को मृत्य के बुलावे के रूप में याद कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *